Hair Care Tips: ग्रीन टी भी बढ़ा देती है बालों की मजबूती, उपयोग करने से आती है नेचुरल चमक

इंटरनेट डेस्क। शरीर में पोषण की कमी के कारण लोगों को सेहत ही नहीं बालों से भी जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Hair Care Tips: ग्रीन टी भी बढ़ा देती है बालों की मजबूती, उपयोग करने से आती है नेचुरल चमक

इंटरनेट डेस्क। शरीर में पोषण की कमी के कारण लोगों को सेहत ही नहीं बालों से भी जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बाल भी बेजान हो जाते हैं। वहीं धूल पसीने के कारण भी बालों के टूटने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को ग्रीन टी के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

इसका उपयोग बाल धोने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। धोते समय आखिरी बार पानी में मिलाकर बालों को इससे जरूर धोएं। इसके लिए सबसे पहले ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में उबालना होगा। इसके बाद इसे ठंडा कर लें।

शैम्पू करने के बाद इस पानी से अपने बालों को धोना होगा। ऐसा करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलेगी। ऐसा करने से बालों की ड्राईनेस भी कम होगी। वहीं बालों में नेचुरल चमक भी आ जाएगी। बालों से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए आपको आज से ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC:  skinkraft

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें