Hair Care Tips: बालों के लिए लाभकारी होता है लहसुन का तेल, मिलते हैं ये फायदे 

इंटरनेट डेस्क। लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Hair Care Tips: बालों के लिए लाभकारी होता है लहसुन का तेल, मिलते हैं ये फायदे 

इंटरनेट डेस्क। लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लहसुन में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं, जो हमारे बालों के लिए भी लाभकारी है। ये स्कैल्प की डैंड्रफ और खुजली को कम करने में उपयोगी है। लहसून का उपयोग कर बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियेां का दूर किया जा सकता है।

लहसून में एलिसिन नाम का कंपाउंड मिलता है, जो बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करने में उपयेागी है। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी सहायक होता है। आप लहसुन के तेल का उपयेाग कर बालों को लंबे और घने बना सकते हैं।

इसके लिए आप नारियल, ऑलिव, बादाम या जोजोबा में लहसुन की कलियां को सेंक लें। अब इस तेल को ठंडा कर अपने बालों में उपयेाग करें। इससे आपको फायदा जरूर ही मिलेगा। इससे बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आज ही ये उपाय कर लेना चाहिए।

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें