Gujarat: रात को सुनसान जगह लड़की के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से किया गंदा काम, इससे भी नहीं भरा मन तो...

इंटरेनट डेस्क। गुजरात के सूरत से नवरात्रि उत्सव के दौरान एक नाबालिग लडक़ी के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। ये वारदात उस समय हुई जब पीडि़ता मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक दोस्त के साथ बाहर गई थी। इस संबंध में पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया है। 

पीडि़ता की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि कोसांबा थाना क्षेत्र के मंगरोल तालुका के एक गांव के बाहरी इलाके में एक सुनसान जगह पर 17 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। 

कोचिंग करने के बाद अपने दोस्तों के साथ थी नाबालिग लडक़ी
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लडक़ी कोचिंग करने के बाद अपने दोस्तों के साथ थी। मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उसने अपने दो दोस्तों के साथ आइसक्रीम खाने के बाद वह एक दोस्त के साथ मोटा बोरसारा गांव के पास हाईवे पर पेट्रोल पंप के रास्ते में एक सुनसान जगह पर बैठ गई थी। इस दौरान तीन लोगों ने लडक़ी को पकड़ लिया। ये देख दोस्त वहां से भाग गया। 

पुलिस ने कर ली है मामले में दो आरोपियों की पहचान
इसके बाद तीनों ने बारी-बारी लडक़ी के साथ बलात्कार की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीडि़ता का मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गए। इस घटना के बाद पीडि़ता के दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों की पहचान की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही इस संबंध में और खुलासा हो सकता है। 

PC: lalluram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें