पत्नी सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल आरोप पर Govinda ने अब बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। 90 के दशक के बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाने के बाद अब गोविंदा ने इस पर अपनी सफाई पेश की है।

पत्नी सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल आरोप पर Govinda ने अब बोल दी है ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। 90 के दशक के बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगाने के बाद अब गोविंदा ने इस पर अपनी सफाई पेश की है। लंबे से बड़े पर्दे से दूर गोविंदा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि सुनीता भाभी जो कमेंट बोल रही हैं आपके अफेयर के बारे में, स्टारडम नहीं हैंडल कर पा रहे थे ये सब।

आप जब ये सब स्टेटमेंट सुनते हो तो आपको दुख पहुंचता है? इस पर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके गोविंदा ने बोल दिया कि हर आदमी, हर पुरूष घर में चुपचाप सहता है, वो जो तमीज है, अच्छाई है। बिना किसी को दुख पहुंचाए आप अपना काम करते रहिए।

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कभी-कभी कुछ लोग ईमानदार दिखते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है। मैं ये कह रहा हूं कि आप आगे निकालिए, टॉप पर आइए। आपको बता दें मीडिया में लम्बे समय से गोविंदा और उनकी पत्नी की अनबन की खबरें चल रही हैं। गोविंदा की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें