Govind Singh Dotasra ने किरोड़ी लाल को साडू भाई बोलकर छेड़ दी है नई बहस, जानें क्या है कनेक्शन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Govind Singh Dotasra ने किरोड़ी लाल को साडू भाई बोलकर छेड़ दी है नई बहस, जानें क्या है कनेक्शन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब किरोड़ी लाल मीणा को अपना साडू बताकर नई बहस छेड़ दी है। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किसान महासम्मेलन में गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर ये बयान दिया है। 

उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि अब उनके साडू भाई बन गए हैं। किसान महासम्मेलन में कहा कि गोलमा देवी और सुनीता को मैंने बहन बना दिया और मैं और किरोड़ी दोनों ही इस पर्ची सरकार (भजनलाल सरकार) का तख्तापलट करना चाहते हैं, तो हम दोनों साडू हो गए।

राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस दौरान बोल दिया कि कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ढाई महीने से जेब में इस्तीफा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज करते हुए कहा कि सीए जापान कोरिया जा रहे हैं। उनसे एक किरोड़ीलाल नहीं संभल रहे, जापान कोरिया क्या संभालेंगे? 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें