Govind Singh Dotasra ने लोकसभा चुनाव से पहले दे दी है ये चेतावनी, कहा- बिल्कुल भी नहीं होगी बर्दाश्त

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राजस्थान के अलवर शहर में सोमवार को हुए रोड शो के दौरान रामगढ़ के विधायक जुबेर खान और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की को लेकर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रिंयका गांधी ने अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में ये रोड शो किया। इस दौरान विधायक जुबेर खान और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की देखी गई। इस घटना के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों कि खिलाफ कार्रवाई हो वरना अलवर पुलिस एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहे। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया था कि आज अलवर में प्रियंका गांधी जी के रोड शो के दौरान विधायक जुबैर खान जी के साथ पुलिस द्वारा की गई बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी । घटना की जांच कर तुरन्त दोषियों पर कार्रवाई हो वरना अलवर पुलिस एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहे। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें