Government Scheme: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,000 और 1,500 रुपए, जारी हो चुका है नोटिफिकेशन

इंटरनेट डेस्क। अब पंजाब में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1,000 रुपए और एससी की महिलाओं को 1,500 रुपए हर महीने मिलने लगेंगे। पंजाब सरकार ने मां-बेटी सत्कार योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Government Scheme: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1,000 और 1,500 रुपए, जारी हो चुका है नोटिफिकेशन

इंटरनेट डेस्क। अब पंजाब में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1,000 रुपए और एससी की महिलाओं को 1,500 रुपए हर महीने मिलने लगेंगे। पंजाब सरकार ने मां-बेटी सत्कार योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर और प्राइवेट जॉब करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से करवा सकेंगी।

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' (मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना) का ऐलान किया था। अब सरकार ने इसे लागू कर दिया है। योजना के अब 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रदेश की सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपए मिलेंगे। पंजाब सरकार की ओर से इस योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ये योजना महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

PC:  istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें