Government scheme: 25 मई तक महिलाएं जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक विधवा पेंशन योजना भी है।

Government scheme: 25 मई तक महिलाएं जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक विधवा पेंशन योजना भी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित महिला पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने एक काम जरूरी कर दिया है।

ये काम नहीं करवान पर महिलाओं को पेंशन नहीं मिलेगी। इसी के तहत 25 मई तक महिलाओं को यह काम करवाना जरूरी होगा। यूपी में विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के सभी पेंशनर्स की  पात्रता की जांच की जाएगी।

सत्यापन की इस प्रक्रिया से योजना में मृतकों और अपात्रों का पता लगाया जाएगा। ऐसा होने के बाद इनकी पेंशन बंद की जाएगी। योगी सरकार की ओर से  सत्यापन की पूरी प्रक्रिया को कंप्लीट करने के लिए महिलाओं को 25 मई तक का समय है। इस तारीख तक ये काम पूरा नहीं होने पर महिलाओं को पेंशन से वंचित रहना पड़ सकता है। 

PC: fortuneindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive