इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से देश के गरीबों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं मेें से एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है।
17 सितंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में इन लोगों को सरकार की ओर से कई लाभ दिए जाते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। इस योजना में आप तीन लाख रुपए तक का लोन हासिल कर सकते हैं।
इसमें पहले एक लाख रुपए का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। इसे सही समय पर चुकाने के बाद आप दो लाख रुपए का लोन और हासिल कर सकते हैं। केन्द्र सरकार की ओर से ये दोनों लोन लाभार्थी को सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाएं जाते हैं। अगर आप पात्र हैं तो आपको आज ही इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए।
PC: hindi.goodreturns
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala