इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालान किया जा रहा है। अब हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा सकती है। खबरों की मानें तो अब हरियाणा सरकार आगामी दिनों में लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर सकती है। योजना के अंतर्गत सैनी सरकार की ओर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपए ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
खबरों के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना पर चर्चा की गई। इस बैठक में पात्र महिलाओं को 2100 रुपए देने की बात पर मंथन किया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वार्षिक बजट में प्रविधान किया जाना भी तय किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ही बतौर वित्तमंत्री ये बजट पेश किया जाएगा। सैनी सरकार की ओर से ये योजना आर्थिक रूप से काफी पिछड़ी हुई महिलाओं के लिए लाने जा रही है।
PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From newsnationtv