Government scheme: महिलाओं के लिए शुरू हुई ये नई योजना, आज कैबिनेट में लगी मुहर, मिलेंगे इतने रुपए

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। आतिशी सरकार की कैबिनेट ने आज सुबह महिला सम्मान योजना को मंजूरी दी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने ऐलान किया कि महिला सम्मान निधी में अभी महिलाओं को 1000 रुपए मिलेंगे, फिर आप पार्टी के जीतने के बाद 2100 रुपए मिलेंगे। आपको बता दें कि इसी साल बजट सत्र में तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना की ओर से महिलाओं के लिए नई स्कीम का ऐलान किया था। अब अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी है।

आप सरकार की ओर से उठाए गए कदम के तहत शुक्रवार से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। ये नई साल से पहले महिलाओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें