Government Scheme: लखपति दीदी योजना का लाभ देने के लिए इस प्रकार किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक लखपति दीदी योजना भी है। सरकार की ओर से महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई जा रही है।

केन्द्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त लोन भी दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर वहां से स्किल ट्रेनिंग लेनी होगी।

वहीं अपना बिजनेस प्लान बनाना होगा। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन इस योजना में आवेदन करना होगा। वहीं महिलाओं द्वारा स्थानीय एसएचजी कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग, बैंक में फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करके ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।  

PC: jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala