इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इसी प्रकार की एक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसका नाम माझी लड़की बहिन योजना है। इसमें प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए का लाभ दिया जाता है। योजना को लेकर एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि योजना में अब बहुत सी महिलाओं को 1500 के स्थान पर 500 की राशि दी जाएगी।
खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस योजनाओं में लाभ ले रहीं महिलाओं की छंटनी की जाएगी। इससे प्रदेश की 8 लाख महिलाओं पर प्रभाव पड़ेगा।
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, अब पहले से ही जो महिलाएं नमो शेतकरी महासम्मान निधि (एनएसएमएन) के जरिए एक हजार रुपए का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब माझी लडक़ी बहिन योजना में 1500 रुपए के स्थान पर केवल 500 रुपए दिए जाएंगे। सरकार के अनुसार, प्रदेश की दोनों योजनाओं का कुल योग 1500 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive