Government Scheme: सरकार ने जारी कर दी है इस योजना की 33वीं किस्त, इन्हें नहीं मिला लाभ

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी कर मध्यप्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।

Government Scheme: सरकार ने जारी कर दी है इस योजना की 33वीं किस्त, इन्हें नहीं मिला लाभ

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहन योजना की 33वीं किस्त जारी कर मध्यप्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 डाले हैं।

सीएम ने आज महिलाओें को कुल 1836 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। हालांकि कुछ लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं आया है। इसका प्रमुख कारण ये है कि जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष या उससे ज्यादा हो चुकी है, उनके नाम पोर्टल से स्वत ही हट गए है।

जिनका महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है उनकी भी किस्त अटक सकती है। वहीं जिन महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया नहीं हुई है, उनकी भी किस्त अटक सकती है। समग्र आईडी डिलीट होने या बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होना भी किस्त अटकने के कारण हो सकते हैं।

PC: istockphoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें