इंटरनेट डेस्क। बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए कई प्रकार की निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक सुकन्या समृद्धि योजना है जो अच्छा रिटर्न देने में सहायक है। आज हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी अकाउंट खोलने की तारीख के हिसाब से 21 साल पूरे होने पर होती है। योजना में हर साल 1.5 लाख रुपए लगातार 15 साल तक इन्वेस्ट करने पर कुल 22.5 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। इसके बाद अगले 6 साल तक आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।
यानी इस योजना में केवल 15 सालों तक ही पैसा जमा करवाना होगा। अभी योजना में 8.2 परसेंट इंटरेस्ट मिल रहा है। इस हिसाब से 22.5 लाख रुपए के निवेश पर आपका लगभग 71.82 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें से 49.32 लाख रुपए तो केवल ब्याज के रूप में ही मिलेंगे। आपको आज ही इस सरकारी योजना में निवेश शुरू कर देना चाहिए।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें