Government scheme: अब इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, शुरू हो गई है ये योजना

इंटरनेट डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली की नई भाजपा सरकार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने वाली महिला समृद्धि योजना को शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली की भाजपा सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने वाली इस योजना को मंजूरी दी गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) में आयोजित एक कार्यक्रम में आज योजना की पहली किस्त का शुभारंभ किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बोल दिया कि महिला दिवस पर यह सबसे बड़ा सम्मान है। इस दौरान सीएम गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और महिला सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।  आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की महिलाओं को सरकार बनने पर 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। 

PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran