इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों द्वारा खुद का रोजगार शुरू किया जा सकता है। इसी प्रकार की एक योजना पीएम मुद्रा योजना भी है। केन्द्र सरकार की योजना के अंतर्गत लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए कुल 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत सरकार कुल तीन कैटेगरी में शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी में लोन देती है। शिशु कैटेगरी के अंतर्गत 50 हजार, किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपए और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपए तक का लोन सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कई जरूरी दस्तावेजों का होना बहुत ही जरूरी है। उनके अभाव में आप लोन से वंचित हो सकते हैं।
पीएम मुद्रा योजना में लोन लेने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल की गई आरटीआई की कॉपी, सेल्स टैक्स रिटर्न की कॉपी और स्थाई या बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ के साथ ही गत छह महीने का बैंक स्टेटमेंट व बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
PC: hindi.moneycontro
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala