इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से लोगों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी है, जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी 20 लाख रुपए तक का लोन देती है।
केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी के अंतर्गत लोन उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना के तहत शिशु कैटेगरी में 50 हजार, किशोर कैटेगरी में 10 लाख और तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपए का लोन दिया जाता है।
आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है। येाजना का लाभ लेने के लिए बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए आईटीआर कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थायी और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ जैसे दस्तावेज आवेदन के पास होने चाहिए।
PC: webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala