Government scheme: महिलाओं को सरकार इस महीने देगी तीन हजार रुपए, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसका नाम माझी लडक़ी बहिन योजना है। इस योजना को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को योजना में बोनस देने का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से 1500 रुपए हर महीने दिए जाते हैं। अब सरकार ने दिवाली बोनस की घोषणा  कर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस महीने प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के तहत 1500 रुपए के स्थान पर 3000 रुपए की किस्त मिलेगी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार ने योजना के तहत महिलाओं को चौथी और पांचवी किस्त एक साथ उनके अकाउंट में भेजने का निर्णय लिया है। 

PC: stock.adobe
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें