Government scheme: सरकार इन विद्यार्थियों को देगी फ्री स्मार्टफोन, कैबिनेट में हो चुका है फैसला

इंटरेनट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से विद्यार्थियों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की से शुरू की जा रही है।

Government scheme: सरकार इन विद्यार्थियों को देगी फ्री स्मार्टफोन, कैबिनेट में हो चुका है फैसला

इंटरेनट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से विद्यार्थियों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की से शुरू की जा रही है। इसके तहत योगी सरकार की ओर से युवाओं को 25 लाख फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। खबरों के अनुसार, हाल में इस योजना को लेकर योगी कैबिनेट की मीटिंग में फैसला लिया जा चुका है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, योगी सरकार की ओर से विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को 25 लाख फ्री स्मार्टफोन देने के लिए 2493 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।  योगी सरकार की ओर से इस योजना के तहत 9972 रुपए की कीमत का स्मार्टफोन बांटा जाएगा। फोन बांटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से यूपी डेस्को को नोडल एजेंसी के तौर पर सलेक्ट किया गया है। 

इन विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ
खबरों के अनुसार, विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मुफ्त स्मार्टफोन का लाभ ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के साथ डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को भी योजना के तहत मुफ्त स्मार्टफोन दिया जाएगा। इस येाजना का लाभ केवल यूपी के निवासी को दिया जाएगा। 
विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ के लिए अभ्यर्थी के पास प्रदेश का स्थानीय प्रमाण पत्र होना जरूरी है। वहीं आवेदक के पिता की आय दो लाख रुपए वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए।  जो अभ्यर्थी पहले मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन हासिल कर चुके हैं, उन्हें योजना के तहत दोबारा ये लाभ नहीं मिलेगा।

PC:  youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From newsnationtv