Government scheme: सरकार बेटियों को दे रही है 25,000 रुपए, छह चरणों में मिलेगी राशि

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और समाज में उनके लिए सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

Government scheme: सरकार बेटियों को दे रही है 25,000 रुपए, छह चरणों में मिलेगी राशि

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और समाज में उनके लिए सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना यूपी सरकार की ओर से चलाई जा रही है। योगी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के तहत योगी सरकार की ओर से बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक कुल 25,000 रुपए की सहायता छह चरणों में प्रदान की जाएगी। योजना की राशि को बढ़ाकर 15,000 रुपए से 25,000 रुपए कर दी गई है। योजना के तहत पहली किस्त बेटी के जन्म पर प्रदान की जाती है। बेटी का जन्म होने पर 5,000 रुपए की पहली किस्त दी जाती है।

वहीं एक साल के अंदर सभी टीकाकरण पूरे होने पर 2,000 रुपए, कक्षा एक में प्रवेश पर 3,000 रुपए, कक्षा 6 में प्रवेश पर 3,000, कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 और आखिर में इंटरमीडिएट के बाद दो वर्षीय डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश करने पर 7,000 रुपए की अंतिम किस्त प्रदान की जाती है। 

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive