Government Scheme: आयुष्मान कार्ड गुम हो जाने पर भी आप फ्री में ले सकते हैं पांच लाख रुपए तक इलाज, बस करना होगा ऐसा

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

ayushman
ayushman

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है,  जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस योजना के माध्यम से लोग पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज हासिल कर सकते हैं।

योजना का कार्ड बनवाने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि कार्ड गुमने या घर पर ही भूल जाने के बावजूद भी आप योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर किसी कारण आप अपना आयुष्मान कार्ड ले जाना भूल गए हैं या फिर आयुष्मान कार्ड गुम हो गया है तो आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर (आयुष्मान कार्ड से लिंक) के माध्यम से फ्री इलाज हासिल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको ये मोबाइल नंबर बताने होंगे। अधिकारी मोबाइल नंबर से आपकी जानकारी को वेरिफाई कर आपको मुफ्त इलाज का लाभ लेने की स्वीकृति दे देगा।

 

PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें