Government scheme: अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलने लगेगी पेंशन, नियम में हो गया है ये बदलाव

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Government scheme: अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलने लगेगी पेंशन, नियम में हो गया है ये बदलाव

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब इस पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए तलाकशुदा बेटियों को भी इसका हकदार बना दिया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। खबरों के अनुसार अब मोहन यादव सरकार ने अविवाहित और विधवा बेटियों के साथ-साथ तलाकशुदा बेटियों को भी माता-पिता की पारिवारिक पेंशन के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार की ओर से मध्य प्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 2026 के नियम 44 में संशोधन कर पात्र सदस्यों की सूची में ये बदलाव किया है। आपको बता दें कि अभी तक कुछ तकनीकी सीमाओं के कारण तलाकशुदा बेटियों को परिवार पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। अब उन्हें ये लाभ मिलने लगेगा।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें