Government scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हो गया है बदलाव, अब बिना एक रुपए खर्च किए लगवाए जा सकेंगे पैनल

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से लोगों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना भी है। खबरों के अनुसार, सरकार की ओर से इस योजना को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Government scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हो गया है बदलाव, अब बिना एक रुपए खर्च किए लगवाए जा सकेंगे पैनल

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से लोगों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना भी है। खबरों के अनुसार, सरकार की ओर से इस योजना को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से योजना का लाभ लेना पहले के मुकाबले और आसान कर दिया गया है। एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लोग 300 यूनिट बिजली फ्री प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं 78000 रुपए तक की सब्सिडी का लाभ भी हासिल किया जा सकता है। न्यू एंड रिन्यूबल एनर्जी मंत्रालय ने अब  प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घर की छत पर सोल पैनल लगवाने के लिए दो और पेमेंट विकल्प को हरि झंडी दिखा दी गई है। नई गाइडलाइन के तहत अब लोगों द्वारा बिना एक रुपए खर्च किए पैनल लगवाए जा सकेंगे।  

ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना से जोडऩे के लिए सरकार की ओर से इस प्रकार का कदम उठाया गया है।  साल 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना लोागं को अलग-अलग किलोवॉट पर अलग-अलग सब्सिडी प्रदान की जाती है। 2 किलोवॉट पर 30000 रुपए, 3 किलोवॉट पर 48000 और 3 किलोवॉट से ज्यादा पर 78000 रुपए तक की सब्सिडी सरकार की ओर से प्रदान की जाती है। 

इस  प्रकार कर दें आप आवेदन
केन्द्र सरकार की इस योजना से जुडऩे के लिए पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इस योजना के लिए लोगों द्वारा घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आपको जल्दी ही योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए। 

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from newsnationtv