इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से किसान हर महीन तीन हजार रुपए यानी सालाना 36 हजार रुपए की पेंशन हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है।
इस योजना में निवेश करने पर किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपए की पेंशन मिलती है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा निवेश किया जा रहा है।
पीएम किसान मानधन योजना में निवेश करने के लिए उम्र 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन किया जाता है उसी के आधार पर निवेश राशि तय होती है। 18 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश शुरू करने पर 60 की उम्र होने तक हर महीने 55 रुपए आपको जमा करवाने होंगे। ऐसा होने पर 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपए की आपको पेंशन मिलेगी।
इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
जिन किसानों के पास पास दो हेक्टेयर या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि है, वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले किसान भी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं सरकारी नौकरी करने वालों के लिए भी योजना नहीं है।
PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from amarujala