इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी है। इस योजना में सरकार 3 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के देती है। योजना में 18 ट्रेड्स को शामिल किया गया है।
लोगों को ये लोन दो चरणों में दी जाती है। पहले चरण में व्यापार शुरू करने के लिए एक लाख रुपए और इसके बाद उसे बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में दो लाख तक का लोन लोगों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना ये लोन केवल पांच फीसदी की ब्याज पर दिया जाता है। केन्द्र सरकार की इस येाजना के तहत 18 ट्रेड में लोगों के कौशल को और बेहतर करने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। इस दौरान 500 रुपए प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलता है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग से जुड़े स्किल अपग्रेडेशन, 15,000 रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए इन्सेंटिंव दिया जाता है।
PC: goodreturns
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala