Government Jobs: छात्रावास प्रबंधक के पदों की भर्ती के लिए ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से छात्रावास प्रबंधक (हॉस्टल मैनेजर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Government Jobs: छात्रावास प्रबंधक के पदों की भर्ती के लिए ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से छात्रावास प्रबंधक (हॉस्टल मैनेजर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन माध्यम से बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 10 नवंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका होगा। बीएससी (आथित्य एवं होटल प्रशासन) उत्तीर्ण या स्नातक तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकता है।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  छात्रावास प्रबंधक (हॉस्टल मैनेजर)

पद: 702

आवेदन करने की अन्तिम तारीख:   10 नवंबर 2025

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से अधिक  नहीं होनी चाहिए।

PC:  zigsaw.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें