Government Jobs: इंडियन एयरफोर्स की भर्ती के लिए शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, इनके पास है अच्छा मौका

इंटरनेट डेस्क। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।

Government Jobs:  इंडियन एयरफोर्स की भर्ती के लिए शुरू हो गई है आवेदन प्रक्रिया, इनके पास है अच्छा मौका

इंटरनेट डेस्क। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इसके लिए 1 फरवरी 2026 तक मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट/ गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं/ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: अग्निवीर वायु भर्ती

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 1 फरवरी 2026

आयु सीमा:  अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 साल से ज्यादा न हो

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं

PC: zigsaw
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें