Government Jobs: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए अब 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 122 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दी गई है।

Government Jobs:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए अब 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 122 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दी गई है। 25 से 35 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन होने पर प्रतिमाह 85,920 रुपए से लेकर 1,05,280 रुपए वेतन मिलेगा। 

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  स्पेशलिस्ट ऑफिसर
पद:  122

आवेदन करने की अन्तिम तारीख:  15 अक्टूबर 2025

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: indiamart 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें