Government Job: असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों की भर्ती के लिए ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

अभ्यर्थियों के पास इस भर्ती के लए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाला अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। वहीं उम्मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट भी पास होना जरूरी है। 

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: असिस्टेंट प्रोफेसर

पदों की संख्या:1253

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 6 अक्टूबर 2025

आयु: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC:  indiatoday