Govardhan Puja: आज मनाया जा रहा गोवर्धन पर्व, इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेंगा ये विशेष फल

दिवाली के बाद कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है

Govardhan Puja: आज मनाया जा रहा गोवर्धन पर्व, इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेंगा ये विशेष फल

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के बाद कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती हैं। बता दें की इस दिन को गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है और गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है। 

जानकाराें की माने तो इस साल गोवर्धन पूजा पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से होगी और 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में आप भी आज गोवर्धन पूजा कर भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर सकते है। 

गोवर्धन पूजा के खास उपाय
गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा की जाती है। इस दिन गायों को स्नान कराकर उन्हें तिलक लगाए और उसके बाद गायों को हरा चारा खिलाएं। 

इसके बाद परिवार सहित गायों की परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

गोवर्धन पूजा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से धन-दौलत में बरकत होती है।

pc-  kisan tak