Gold-Silver Prices: आज चांदी की कीमत में आई 5,381 रुपए की गिरावट, सोना भी हो गया है सस्ता

इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों को लेकर आमजन के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। लोगों को शादी के लिए आज ही सोने-चांदी के गहने खरीद लेने चाहिए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,629 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोना अब 1.50 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1.51 लाख पर था।

वहीं आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 5,381 रुपए की गिरावट आई है। इससे अब एक किलो चांदी की कीमत घटकर 2.38 लाख रुपए रह गई। चांदी की कीमत कल 2.49 लाख रुपए थी। अगर आप भी शादी के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज ही खरीद लें।

PC: cnbctv18