इंटरनेट डेस्क। आज एक बार फिर से सोने के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 382 रुपए बढ़ गए हैं। इससे दस ग्राम सोने की कीमत अब बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो गई है।

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत में आज 370 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत 2.87 लाख रुपए हो चुकी है। इस साल सोना 28 हजार रुपए महंगा हुआ है। दूसरी और चांदी की कीमत में इस साल 57 हजार का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। ये कीमत अब बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो चुकी है।

वहीं इस साल चांदी 2.30 की कीमत लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.81 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को दस ग्राम सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी।
PC: oneindia, aajtak, abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें