Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज एक किलो चांदी की कीमत में 4,503 रुपए की गिरावट आई है।

आज चांदी की कीमत 2.62 लाख रुपए है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 571 रुपए गिरावट देखने को मिली है। इससे सोने का भाव आज 1.57 लाख रुपए हो गया है। चांदी की कीमत 2 दिन में 9 हजार की गिरावट देखने को मिली रही है।

सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। कीमतें गिरने से आमजन ने जरूर ही राहत की सांस ली होगी। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

PC:  livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें