इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। खबरों के अनुसार, आज चांदी की कीमत में 20000 रुपए की गिरावट आई है। वहीं सोने के दाम में भी 6000 रुपए की गिरावट आई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन की ओर से आज शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,26,600 प्रति किलो है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2,25,000 रुपए के स्तर पर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 घटकर 1,47,000 प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। 23 कैरेट सोने की कीमत 1,41,215 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,330 प्रति 10 ग्राम है।
अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज इन्हें खरीद लें। आगामी समय में एक बार फिर से सोने चांदी की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें