Gold-Silver Prices: कीमतों में आई भारी गिरावट, सोना 4,453 और चांदी 8,437 रुपए हुई सस्ती

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज सोने की कीमत में 4,453 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं एक किलो चांदी 8,437 रुपए सस्ती हुई है।

Gold

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज सोने की कीमत में 4,453 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं एक किलो चांदी 8,437 रुपए सस्ती हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 4,453 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए रह गई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में आज 8,437 रुपए गिरावट देखने को मिली है। इससे चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। 7 महीने में चांदी के दाम में 1.51 लाख की गिरावट देखने को मिली है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। 

PC : navbharattimes.indiatimes.