इंटरनेट डेस्क। भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन से एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,860 रुपए की भारी गिरावट आई है। इससे इस सोने की कीमत घटकर 1.58 लाख रुपए रह गई है।
वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में भी 2,791 रुपए की गिरावट आई है। इससे आज चांदी का भाव घटकर 2.40 लाख रुपए रह गया है। इस साल सोना अब तक 29 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए हो चुकी है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख और चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। लोगों के पास अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है। इस साल सोने की कीमत 1.70 रुपए के पार जा सकती है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें