Gold-Silver Prices:राजस्थान में चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। विशेष रूप से चांदी के दामों में भारी कमी आई है। 

Gold-Silver Prices:राजस्थान में चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। विशेष रूप से चांदी के दामों में भारी कमी आई है।  राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के  मुताबिक, आज चांदी की कीमत में करीब ₹9000 की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमतों में 2000 तक की  कमी  देखने को मिली है।

खबरों के अनुसार,  शुद्ध चांदी की कीमत  घटकर आज करीब 220600 रुपए प्रति किलो के आस-पास आ चुकी है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत आज 219200 रुपए है। 24 कैरेट सोना अब 143200  रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है।

23 कैरेट जेवराती सोना 137390 और 22 कैरेट सोना 131585 रुपए प्रति 10 ग्राम है। राजधानी जयपुर में आज शुद्ध चांदी की कीमत करीब 223000 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोना 146000 रुपए प्रति 10 ग्राम  है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी जाकर इन्हें खरीद लें। आगामी समय में इनके भाव फिर से बढ़ सकते हैं। 

PC: thecsrjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें