इंटरनेट डेस्क। मध्य एशिया में जारी जंग के बीच राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इसी के तहत आज भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में कमी आई है।
खबरों के अनुसार, आज राजस्थान में सोने के दामों में करीब 3000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी भी करीब ₹2000 की गिरावट आई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार आज शुद्ध चांदी का भाव ₹2,20,700 प्रति किलो है। वहीं 18 कैरेट चांदी ₹2,19,400 की है।
वहीं राजस्थान में 24 कैरेट सोना 1,41,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। 23 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 1,35,610 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अलग-अलग शहरों में ये कीमतें अलग-अलग हो सकती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,25,000 रुपए, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का मौका है। आगामी समय में कीमतों में इजाफा हो सकता है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें