इंटरनेट डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा पटक के बीच राजस्थान में सोने-चांदी कीमतों ने आसमान छू लिया है। यहां पर स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। खबरों के अनुसार, मंगलवार को राजधानी जयपुर के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर एक लाख 12 हजार रुपए जा पहुंची है। चांदी की कीमत 1 लाख 28 हजार को पार हो चुकी है।
सर्राफा व्यापारियों ने आगमी समय में यहां पर सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आने की प्रबल संभावना जताई है। इसके तहत सोने की कीमत एक लाख 15 हजार और चांदी एक लाख 30 हजार तक पहुंच सकती है। खबरों के अनुसार,जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 12 हजार रुपए हो गई है।
वहीं 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 4 हजार 400 रुपए,18 कैरेट सोना 87 हजार 400 रुपए और 14 कैरट सोना 69 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम की कीतम पर पहुंच चुका है। चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 28 हजार 100 रुपए प्रति किलो हो गई है। बढ़ती कीमतों ने सोने-चांदी को आमजन की पहुंच से दूर कर दिया है।
PC: bizzbuzz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From bhaskar