Goa club fire: नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में लिए गए हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Goa club fire: नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में लिए गए हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Goa club fire: नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में लिए गए हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। गोवा क्लब अग्निकांड मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहली तस्वीर भी सामने आई है। हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया।

25 लोग मारे गए थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे।  बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी और बचाव कार्य चल रहा था, उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स ने थाइलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट से देश छोड़कर भाग खड़े हुए। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है।

पहली तस्वीर आई सामने
खबरों की माने तो थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डिटेन करने के बाद दोनों लोगों को वापस दिल्ली लाया जाएगा।

pc- jagran