Glasgow Commonwealth Games 2026: पांचवें दिन भारत को मिले 6 पदक, शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड मेडल

इंटरनेट डेस्क। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडल जीते। शर्मिला धनखड़ ने पांचवें दिन इस कॉमनवेल्थ गेम्स को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

Glasgow Commonwealth Games 2026: पांचवें दिन भारत को मिले 6 पदक, शर्मिला धनखड़ ने जीता गोल्ड मेडल

इंटरनेट डेस्क। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडल जीते। शर्मिला धनखड़ ने पांचवें दिन इस कॉमनवेल्थ गेम्स को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में 9.81 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण पदक आने नाम किया। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स पदक के लिए भारत का 20 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। शर्मिला पैरा एथलेटिक्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के साथ-साथ इन खेलों में पैरा एथलेटिक्स पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में इससे पहले भारत के लिए मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था।

इसी गोला फेंक प्रतियोगिता में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पहले वह चौथे नंबर पर थीं, लेकिन बाद में नाइजीरिया की खिलाड़ी यूकारिया इयियाजी का कोई भी थ्रो वैलिड नहीं रहने से शिल्पा को तीसरे नंबर पर लाकर ब्रॉन्ज मेडल दे दिया गया। इस तरह देश को पैरा शॉट पुट एफ57 इवेंट में दो मेडल मिले।

भारत की ओर से इन खिलाड़ियों ने भी जीते हैं पदक
भारत की ओर से एथलीट सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं का 53kg वेटलिफ्टिंग में सिल्वर और बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं का 58kg वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में अब भारत के कुल दस पदक हो गए हैं। इसमें 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पदक तालिका में वह 8वें नंबर पर है।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें