इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद में अब एक 8 साल के मासूम की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बारे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां गाजियाबाद का नंदग्राम इलाका के सिटी फॉरेस्ट के पास सडक़ किनारे मासूम का शव बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मृतक आकाश की मां ने बुधवार को पुलिस को जानकारी दी थी बेटा रात 8 बजे अपनी साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद पुलिस को एक कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाला महेश गुप्ता पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज में महेश को आकाश का पीछा करते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने महेश को गिरफ्तार किया।
हत्या करने से पहले पिलाई कोल्डड्रिंक
बताया जा रहा है कि महेश का आकाश की मां से अवैध संबंध था। इसी कारण महेश अक्सर आकाश से उसकी मां से बात करवाने के लिए बोलता था। मासूम े द्वारा ये मांग ठुकराने के कारण महेश उससे नफरत करने लगा था। इसी कारण महेश ने आकाश को अपनी दुकान में बुलाकर उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद अपने हाथों से आकाश का गला दबाया। इसके बाद एक रस्सी से उसका गला घोट कर हत्याकर दी। इसके बाद आरोपी महेश ने बच्चे का शव को फेंका दिया।
आरोपी ने किया था भागने का प्रयास
पुलिस जब आरोपी महेश को पकडऩे गई तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली महेश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
PC: hindi.asianetnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें