इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद से अब दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे मेें जानकर आपको एक बार तो विश्वास ही नहीं होगा। यहां नंदग्राम क्षेत्र निवासी महिला ने सोसाइटी के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर 24 लाख रुपए के साथ सोने के जेवर ऐंठने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस संबंध में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में निवासी तलाकशुदा महिला अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। करीब ढाई वर्ष पहले महिला की मुलाकात सोसाइटी की रिया नाम की महिला से हुई थी। इसके बाद से रिया का महिला के घर आना-जाना होने से नजदीकी बढ़ गई। इसके बाद रिया का पति उदित भी महिला के घर आने-जाने लगा।
एक अप्रैल 2024 की सुबह करीब 10 बजे रिया पति उदित के साथ महिला के पास आई। इस दौरान बेटा स्कूल गया हुआ था। यहां पर रिया और उसके पति ने महिला की चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद उदित ने पत्नी रिया के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के चलते पीडि़ता ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
महिला के साथ कई बार किया दुष्कर्म
इसका फायदा उठाकर उदित ने कई बार फ्लैट में महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुल 24 लाख रुपए तथा 25 तोला सोने के जेवर ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी की मांग जारी रही।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें