नेपाल के बाद Iran में शुरू हुआ जेन जेड आंदोलन, बढ़ गई है खामेनेई की परेशानी

इंटरनेट डेस्क। नेपाल के बाद अब ईरान में भी जेन जेड ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया है।

नेपाल के बाद Iran में शुरू हुआ जेन जेड आंदोलन, बढ़ गई है खामेनेई की परेशानी

इंटरनेट डेस्क। नेपाल के बाद अब ईरान में भी जेन जेड ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया है। तेहरान की सड़कों पर उतरकर जेन जेड ने नारा दिया है कि दिस इज द फाइनल बैटल.. यानी ये निर्णायक लड़ाई है। ईरान के लोग अब देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ निर्णायक युद्ध में उतर गए हें।

लोगों ने यहां पर सड़क से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं खलीफा की आर्मी की ओर से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट चलाकर उन्हें भगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि ईरान की चरमराती अर्थव्यवस्था के कारण यहां पर जेन जेड आंदोलन शुरू हुआ है।

इसकी शुरुआत आर्थिक संकट के कारण हुई है। पहले तेहरान के दुकानदारों और व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू किया। इससे बाद में हर वर्ग जुड़ता गया। बताया जा रहा है कि ईरान अभी भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें