बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गारंटी…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।

बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गारंटी…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आज मोदी की गारंटी दम तोड़ती नजर आ रही है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आ रही इन खबरों से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना को भी बाकी योजनाओं की तरह अनौपचारिक रूप से बंद करने के रास्ते पर है। प्रदेश के करीब 2 लाख बेरोजगार युवा 7 महीने से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत मिलने वाले 4,000 रुपए के भत्ते के लिए तरस रहे हैं, 17 जिलों में तो मार्च तक की ही राशि पहुंच पाई है।

योजनाओं को औपचारिक रूप से बंद करने की हिम्मत नहीं
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद गारंटी दी थी कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी। आज वही "मोदी की गारंटी" दम तोड़ती नजर आ रही है, योजनाओं को औपचारिक रूप से बंद करने की हिम्मत नहीं, इसलिए भुगतान रोककर चुपचाप खत्म किया जा रहा है।

यह लापरवाही नहीं, बेरोजगार युवाओं के साथ खुला विश्वासघात
अशोक गहलोत ने कहा कि यह लापरवाही नहीं, बेरोजगार युवाओं के साथ खुला विश्वासघात है। जो सरकार खुद प्रधानमंत्री की दी गई गारंटी तक नहीं निभा सकती, वह बेरोजगार हितैषी होने के दावे किस मुंह से करती है? सरकार तुरंत सभी बकाया भत्ते जारी करे और सुनिश्चित करे कि आगे समय पर भुगतान हो।
 

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें