अंग्रेजी भाषा को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा-अधिकांश केन्द्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेशों में...

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा अंग्रेजी भाषा को लेकर दिए बयान पर अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अंग्रेजी भाषा को लेकर Gehlot  ने दिया बड़ा बयान, कहा-अधिकांश केन्द्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेशों में...

इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा अंग्रेजी भाषा को लेकर दिए बयान पर अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस के साथ ही प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बन्द करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने गरीबों तथा मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब 3700 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की। इस फैसले से करीब 6.50 लाख विद्यार्थियों को अंग्रेजी शिक्षा मिलता शुरू हुई। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए विशेष कैडर निर्माण की दिशा में बड़ी पहल करते हुए 10,000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। राज्य में आई भाजपा सरकार ने इन अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बन्द करने का प्रयास किया परन्तु जनता में इनकी लोकप्रियता के कारण ऐसा कदम नहीं उठा सकी।

कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और हम सब हिन्दी के भी पक्षधर हैं परन्तु अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है जो सभी के लिए दुनिया के नए रास्ते खोलती है। गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा-आरएसएस के तमाम लोग अंग्रेजी के खिलाफ रहते हैं हालांकि देश की जनता जानती है कि अधिकांश केन्द्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेशों में अंग्रेजी शिक्षा ले रहे हैं और यहां वो जनता को भ्रमित करते हैं।

अंग्रेजी के माध्यम से युवा पीढ़ी जीवन में पूरी तरह कामयाब हो सकती है
बचपन में हम लोग भी अंग्रेजी का विरोध करते थे लेकिन अंग्रेजी समय की आवश्यकता हो गई इसलिए हमने भी खुद की अप्रोच में बदलाव किया। आज कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अंग्रेजी के माध्यम से युवा पीढ़ी जीवन में पूरी तरह कामयाब हो सकती है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें