Gehlot ने फिर कसा भजनलाल सरकार पर तंज, कहा- राजस्थान भाजपा सरकार ने एक नए विषय की खोज की है…

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर तंज कसा है। अब उन्होंने किसानों, मरीजों और आमजन से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान भाजपा सरकार ने एक नए विषय की खोज की है- 'इंतजारशास्त्र।' उन्होंने इस संबंध में आगे लिखा कि किसानों को यूरिया और डीएपीका इंतजार। मरीजों को अस्पताल में इलाज का इंतजार।

आमजन को आईपीडी टावर का काम पूरा होने का इंतजार। बेटियों को साइकिल मिलने का इंतजार। घरों में कटौती के बाद बिजली पहुंचने का इंतजार। राहगीर को सड़कों के गड्ढ़े भरने का इंतजार। युवाओं को नौकरी मिलने का इंतजार। कन्हैयालाल साहू के परिवार को न्याय मिलने का इंतजार और जनता को 3 साल बाद काम करने वाली कांग्रेस सरकार आने का इंतजार। अशोक गहलोत ने इस संबंध में कई खबरों की कटिंग को शेयर कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें