इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री गौतमी कपूर ने एक साक्षात्कार में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मुंबई से काफी लगाव रखने वाली गौतमी कपूर ने एक साक्षात्कार के दौरान बचपन की एक घटना के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने इस घटना को याद करते हुए कहा कि एक शख्स ने बस में उनके साथ गंदी हरकत की थी।
खबरों के अनुसार, गौतमी कपूर ने बताया कि छठवीं क्लास में एक दिन वह स्कूल ड्रेस में बस से जा रही थीं। तभी किसी ने पीछे से उनके पैंट्स में हाथ डाल दिया था। इस घटना से वह बहुत डर गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने घर जाकर मां को घटना बताई।
साक्षात्कार में गौतमी कपूर से पूछा गया कि मुंबई शहर कितना सेफ है। इस पर उन्होंने कहा कि मुंबई से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने शहर को सेफ बताया और कहा कि मुंबई ने उन्हें सब कुछ दिया है। इसके बाद उन्होंने स्कूल लाइफ में हुई घटना के बारे में जानकारी।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें