Gautam Gambhir ने बाबा श्याम के चरणों में नवाया अपना शीश, की ये कामना

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज राजस्थान आए।

Gautam Gambhir ने बाबा श्याम के चरणों में नवाया अपना शीश, की ये कामना

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज राजस्थान आए। पूर्व बाएं के हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम पहुंकर बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष कामना की।

खबरों के अनुसार, बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम को दो बार विश्व चैम्पियन बनवाने वाले गौतम गंभीर ने इस दौरान कहा कि यह हारे का सहारा कहलाने वाले बाबा श्याम का अनोखा दरबार है, जहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी बाबा बुलाते हैं, मैं दौड़ा चला आता हूं।

इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से गौतम गंभीर को बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद बाबा श्याम का दुपट्टा ओढ़ाया गया। इस दौरान गौतम गंभीर को देखने लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: thesportstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें